{"_id":"65ca984b355e962f030ac2f7","slug":"officials-will-examine-the-need-for-noida-sahibabad-metro-corridor-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-307698-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नोएडा-साहिबाबाद मेट्रो कॉरिडोर की जरूरत को परखेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नोएडा-साहिबाबाद मेट्रो कॉरिडोर की जरूरत को परखेंगे अधिकारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। नोएडा सेक्टर-62 से आरआरटीएस के साहिबाबाद स्टेशन तक मेट्रो के तीसरे चरण में प्रस्तावित कॉरिडोर की जरूरत का आकलन अब दोबारा होगा। गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक आरआरटीएस के दूसरे कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद अब देखा जाएगा कि मेट्रो के इस कॉरिडोर की जरूरत है या नहीं। इसके लिए सोमवार को जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने डीएमआरसी और एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
दरअसल, गाजियाबाद से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आरआरटीएस कॉरिडोर का निर्माण विजयनगर और अकबरपुर-बहरामपुर होते हुए कराया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में नोएडा से इस कॉरिडोर का जुड़ा हो जाएगा। आरआरटीएस के इस कॉरिडोर के बाद शासन के अधिकारियों ने जीडीए अधिकारियों से पूछा है कि अब नोएडा सेक्टर-62 मेट्रो कॉरिडोर का एक्सटेंशन कर साहिबाबाद में आरआरटीएस कॉरिडोर से जोड़ने का कोई फायदा जनता को होगा या नहीं। शासन ने इस पर रिपोर्ट मांगी है।
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को एनसीआरटीसी और डीएमआरसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे इस कॉरिडोर की फिजिबिलिटी (व्यवहार्यता) रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों विभाग के अधिकारी परीक्षण कर इस पर अपनी रिपोर्ट देंगे। उनका कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा। व्यवहार्यता होने पर ही इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
टीएचए और गाजियाबाद के लोगों को नोएडा जाने के लिए चाहिए मेट्रो
भले ही गाजियाबाद से जेवर तक आरआरटीएस कॉरिडोर बन जाए लेकिन नोएडा सेक्टर-42 से साहिबाबाद तक मेट्रो चलाने के अलग फायदे होंगे। हिंडन पार क्षेत्र के साथ-साथ गाजियाबाद से रोजाना नौकरी के लिए नोएडा आने-जाने वाले लोगों को मेट्रो के आने का लंबे समय से इंतजार है। पार्श्वनाथ पैराडाइज में रहने वाले शुभम का कहना है कि मेट्रो कॉरिडोर बन जाने के बाद साहिबाबाद से नोएडा पहुंचने में महज आठ से 10 मिनट का समय लगेगा। फिलहाल ऑटो या कैब से नोएडा जाने में करीब आधा घंटा लग जाता है और करीब 100 से 150 रुपये कैब के किराये में खर्च होते हैं। वसुंधरा निवासी कपिल शर्मा का कहना है कि गाजियाबाद-जेवर आरआरटीएस कॉरिडोर और मेट्रो कॉरिडोर की तुलना नहीं की जा सकती है।
-- -- -- -- -
मेट्रो कॉरिडोर आंकड़ों में
नोएडा-साहिबाबाद कॉरिडोर की लंबाई - 5.017 किलोमीटर
कुल लागत - 1873 करोड़ रुपये
स्टेशनों की संख्या - 05