फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Officials reached Dasna after Narsimhanad s threat in support of Machendrapuri

Ghaziabad: मछेंद्रपुरी के समर्थन में नरसिंहानद की धमकी के बाद डासना पहुंचे अधिकारी, निष्पक्ष जांच का आश्वासन

Fri, 12 Aug 2022 11:31 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 12 Aug 2022 11:31 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों से मारपीट करने, जिंदा जलाने का प्रयास करने और आत्मदाह के प्रयास पर मछेंद्रपुरी और उनके 16 समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के विरोध में महामंडलेश्वर ने आमरण अनशन और सामूहिक आत्मदाह करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Officials reached Dasna after Narsimhanad s threat in support of Machendrapuri
यति नरसिंहानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंत मछेंद्रपुरी की गिरफ्तारी के विरोध में डासना देवी मंदिर के महंत व महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की ओर से दी गई आत्मदाह की धमकी के बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंदिर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक नरसिंहानंद और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। महामंडेलश्वर ने कहा कि मछेंद्रपुरी पर लगाई गई अनुचित धाराओं को हटाया जाए, अन्यथा साधु सन्यासी आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों से मारपीट करने, जिंदा जलाने का प्रयास करने और आत्मदाह के प्रयास पर मछेंद्रपुरी और उनके 16 समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के विरोध में महामंडलेश्वर ने आमरण अनशन और सामूहिक आत्मदाह करने की धमकी दी थी। उन्होंने शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास पर पहुंचने को कहा था।
विज्ञापन


सुबह उपजिलाधिकारी विनय सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल डासना देवी मंदिर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पर यति नरसिंहानंद ने कहा कि साथियों सहित मछेंद्रपुरी पर लगाई गई फर्जी धाराएं हटाई जाएं, जिससे कि उन्हें गाजियाबाद अदालत से ही जमानत मिल सके। हठधर्मिता दिखाई तो सन्यासी भी अपनी तपस्या और साधना की शक्ति दिखाएंगे। उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। किसी पर अनुचित कार्रवाई नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed