फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Officials are unable to find big pumps in the entire NCR

Ghaziabad News: अधिकारियों को पूरे एनसीआर में नहीं मिल रहे बड़े पंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Officials are unable to find big pumps in the entire NCR
गाजियाबाद। पिछले चार दिनों से प्रतीक ग्रांड सोसायटी के बेसमेंट-दो में नाले का गंदा पानी भरा हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को ज्यादा क्षमता वाले पंप नहीं मिल पा रहे हैं। वर्तमान में 80 हॉर्सपावर के चार पंपों गंदा पानी निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने 80 हॉर्स पावर क्षमता के और पंप उपलब्ध कराने के लिए लोगों से भी अपील की है।
विज्ञापन

शनिवार को जब राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप लोगों से मिलने आए तो उन्होंने कहा कि शाम को ही सिंचाई विभाग, आवास विकास परिषद, जल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कर पंप लगवाकर रविवार सुबह तक पूरा पानी निकलवा दिया जाएगा, मगर ऐसा हो नहीं सका। एडीएम गंभीर सिंह ने बताया कि चार पंप से पानी निकाला जा रहा है। रविवार सुबह तक पानी निकाल दिया जाएगा, लेकिन सभी दावे फेल नजर आए। इस संबंध में आवास विकास परिषद के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एके मित्तल ने बताया कि शनिवार रात एक पंप में खराबी आ गई, तीन पंप से पानी निकाला गया। एक पंप बाहर से मंगाया गया था, लेकिन वह नो एंट्री के चक्कर में फंस गया और समय से नियत स्थान पर नहीं पहुंच सका। उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में हॉर्स पावर के पंप ढूंढ़े जा रहे हैं, लेकिन अफसोस नहीं मिल पा रहे हैं। हमारे जिले में केवल दो ही पंप मिले। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी जानकार या रिश्तेदार के माध्यम से कहीं से भी पंप मिल सकता है तो कृपया दिलवाएं क्योंकि पहला काम पानी निकलवाने का है, जो पंप चल भी रहे हैं तो उनमें गंदगी आदि फंसने से काम रोकना पड़ रहा है। एचपी, एसपी के बड़े पंप मिल जाएं तो पानी एक, दो घंटे में निकल जाएगा अन्यथा समय लगेगा। एडीएम गंभीर सिंह का कहना है कि पंप मिलने में दिक्कत आ रही है। अन्य जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है, मिलते ही पंपों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

क्या होते हैं यह पंप
यह 200 मीटर के एचपी, एसपी के बड़े पंप फोर्स के साथ पानी को खींचकर ऊपर पहुंचा देते हैं और बाहर छोड़ देते हैं। 200 मीटर के बाद इनमें छोटा पाइप जोड़ दिया जाता है, जो पानी को निर्धारित स्थान पर छोड़ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed