फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   offered 'Haziri Jal'; lakhs of devotees expected to gather over the next two days.

Ghaziabad News: 50 हजार कांवड़ियों ने चढ़ाया हाजिरी जल, दो दिन में जुटेंगे लाखों भक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
offered 'Haziri Jal'; lakhs of devotees expected to gather over the next two days.
गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ मंदिर में रविवार को 50 हजार से अधिक कांवड़ियों ने हाजिरी का जल चढ़ाया। सावन के सोमवार और शिवरात्रि के अवसर पर अगले दो दिनों में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसके लिए मंदिर परिसर और आसपास तीन स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस के साथ तीन कंपनियां चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक हाजिरी का जल चढ़ाया गया। दिन ढलने के साथ मंदिर में भीड़ बढ़ती गई। आम भक्तों ने रविवार रात 12 बजे से ही सावन के सोमवार का जल चढ़ाना शुरू कर दिया। यह जलाभिषेक आज पूरे दिन जारी रहेगा। कांवड़ियों के लिए त्रयोदशी का जल सोमवार सुबह आठ बजे से चढ़ाया जाएगा। मंगलवार को चतुर्दशी यानी शिवरात्रि का जल सुबह छह बजे से चढ़ाया जाएगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि इन दो दिनों में सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मंदिर के कपाट दोनों दिन 24 घंटे खुले रहेंगे। पांच सौ से अधिक स्वयंसेवक श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहेंगे। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे श्रद्धा, संयम और शांति के साथ महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक करें। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा और स्वयंसेवकों की तैनाती
मंदिर परिसर में पुलिस की कड़ी निगरानी है। सुरक्षा के लिए पीएसी की एक कंपनी के साथ 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें एक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), दो अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), छह सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और 20 निरीक्षक शामिल हैं। मंदिर और उसके आसपास करीब 450 कैमरे लगाए गए हैं। इनकी लगातार निगरानी की जाएगी। पांच सौ से अधिक स्वयंसेवक दो दिनों तक श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यातायात प्रतिबंध और पार्किंग व्यवस्था

सोमवार और शिवरात्रि को देखते हुए दूधेश्वरनाथ मंदिर तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस उपायुक्त (शहर) धवल जायसवाल ने बताया कि घंटाघर और हापुड़ मोड़ से वाहन मंदिर की तरफ नहीं जा पाएंगे। ठाकुर द्वारा फ्लाईओवर पर भी यातायात बंद रहेगा। श्रद्धालु अपने वाहन घंटाघर रामलीला मैदान, नेहरू युवा केंद्र और विजयनगर मिलिट्री मैदान में खड़े कर सकेंगे। सोमवार को कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहे पर भी वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली जाने वाली लेन पर केवल कांवड़ ही चलेंगी।




कांवड़ मेले की अन्य व्यवस्थाएं

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को शृंगार सेवा समिति देख रही है। समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हैं। मंदिर प्रबंधक अमित शर्मा, आचार्य लक्ष्मीकांत, शंकर झा, पुनीत पावा, सचिव, आचार्य तोयराज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सेवा में लगे हैं। महंत गिरिशा नंद गिरि ने रविवार को कई कांवड़ शिविरों का उद्घाटन किया। इन शिविरों में कांवड़ियों के भोजन, प्रसाद और रुकने की व्यवस्था की गई है। मंदिर के मीडिया प्रभारी ने बताया कि महंत नारायण गिरि महाराज लंदन में आयोजित संत संसद में भाग ले रहे हैं। वह वहीं से सभी धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed