फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nursing home owner duped of Rs 36.40 lakh in the name of providing plot

Ghaziabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर नर्सिंग होम मालिक से 36.40 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Nursing home owner duped of Rs 36.40 lakh in the name of providing plot
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित ओजस नर्सिंग होम के मालिक डॉ. अनिल कुमार सेठ को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से प्लॉट दिलाने का झांसा देकर उन्हीं के पुराने परिचित व उसके दंपति मित्र ने 36.40 लाख रुपये का चूना लगा दिया। मामले में गौतमबुद्ध नगर के नोएडा एक्सटेंशन स्थित निराला एस्टेट निवासी अवधेश झा, ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी स्थित वीवीआईपी होम्स निवासी सुमित ठाकुर और उनकी पत्नी पूजा ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अवधेश झा डॉ. अनिल का पुराना परिचित था, जिसने रकम वापस मांगने पर चिकित्सक को जान से मरवाने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


डॉ. अनिल कुमार सेठ बाल रोग विशेषज्ञ हैं और नया अस्पताल शुरू करने के लिए जगह की तलाश कर रहे थे। दर्ज कराए मुकदमे में उन्होंने बताया कि अपने 10 वर्ष से परिचित अवधेश झा से उन्होंने प्लॉट दिलाने में मदद मांगी थी। अवधेश ने उनकी मुलाकात अपने दोस्त सुमित ठाकुर से कराई और उसे ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में ऑडिट करने वाला बताया। साथ ही यह झांसा भी दिया कि सुमित अथॉरिटी में रद्द होने वाले प्लॉट उन्हें दिला सकता है। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कई प्लॉट दिखाए और उनमें से ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित सेक्टर दो का प्लॉट नंबर तीन पसंद भी आया और सौदा तय हो गया। बताया कि उन्होंने प्लॉट के दस्तावेज देखे बिना रुपये देने से इन्कार किया तब आरोपियों ने उन्हें काफी बहाने बनाकर भरोसे में ले लिया। इसके बाद 11 अप्रैल 2024 से रुपयों का लेनदेन शुरू हुआ। 28 मई 2024 तक उन्होंने अवधेश झा और सुमित की पत्नी पूजा ठाकुर के बैंक खाते में 36.40 लाख रुपये जमा करा दिए। सुमित ने राजनगर एक्सटेंशन में भी 200-200 गज के दो प्लाट रद्द होने की बात कहते हुए दिलवाने की बात कही थी। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने डीसीपी से शिकायत की थी। डीसीपी निमिष पाटील के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

चिकित्सक की पत्नी के नाम से बनवाए फर्जी दस्तावेज
भुगतान के बाद जब डॉ. अनिल ने दस्तावेज मांगे तब आरोप है कि सुमित ठाकुर ने उनकी पत्नी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें भेज दिए। जब कागजातों की जांच कराई गई, तब कागज फर्जी निकले। धोखाधड़ी का पता चलते ही उन्होंने आरोपियों से फोन पर बातचीत कर रकम वापस मांगी। आरोपी टालमटोल करते रहे। तीनों ने 10 पोस्ट डेटेड चेक भी दिए, लेकिन उन्हें रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तलाश शुरू की तब पता चला कि सुमित और उसकी पत्नी पूजा घर छोड़कर भाग चुके थे और अवधेश झा ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही बैंक खातों में स्थानांतरित हुई रकम की जांच भी की जा रही है। सलोनी अग्रवाल, एसीपी शालीमार गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed