फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Number removed from Google, when we talked, 90 thousand rupees were withdrawn from the account

Ghaziabad News: गूगल से निकाला नंबर, बात हुई तो खाते से निकल गए 90 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Number removed from Google, when we talked, 90 thousand rupees were withdrawn from the account
गाजियाबाद। गूगल से बैंक शाखा के प्रबंधक का नंबर निकालकर बात करना महिला को महंगा पड़ गया। ऑनलाइन रहने की बात कहकर आरोपी ने महिला का मोबाइल हैक कर लिया और उनके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी निवासी अंजू त्रिपाठी ने नंदग्राम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने बैंक शाखा के प्रबंधक का नंबर किसी जरूरी काम के लिए बात करने को गूगल से निकाला था। बात करने वाले ने खुद को प्रबंधक बताया और कहा कि वह लाइन पर रहें। इसी दौरान उसने उनका मोबाइल हैक कर लिया और उनके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। लाइन कटने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो उनको ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में शिकायत दी। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed