{"_id":"6aa459dd5505c2fbae0937c8","slug":"number-of-patients-rises-with-change-in-weather-two-patients-to-a-bed-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-974810-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मौसम बदला तो बढ़ी मरीजों की संख्या, एक बेड पर दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मौसम बदला तो बढ़ी मरीजों की संख्या, एक बेड पर दो मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को एक बेड पर दो मरीज मिले तो कई पर तीन मरीज तक भी बैठे पाए। इसमें पेट में इन्फेक्शन से लेकर सिर दर्द, बुखार के मरीज शामिल रहे। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि 12 बेड के इमरजेंसी में कुल 36 मरीज भर्ती हुए जिसकी वजह से यह दिक्कत रही। इसके अलावा मरीजों ने इमरजेंसी वार्ड और वहां के बाथरूम में गंदगी की समस्या बताई।
इमरजेंसी वार्ड में नंदग्राम से आई खुशी बेड के कोने पर बैठी मिली, उसने बताया कि उसके पेट में इन्फेक्शन और दर्द था। इमरजेंसी में बताया गया कि बेड खाली नहीं है इसलिए एक बेड पर दो मरीज भर्ती किए गए हैं। मुरादनगर से आई कमलेश ने बताया कि उनके सिर में गंभीर दर्द की समस्या है इस वजह से वह बुधवार से भर्ती हैं। उनके ही बेड पर मुरादनगर की निवासी प्रवेश ने बताया कि दो दिन से लीवर में इन्फेक्शन की वजह से भर्ती हैं। उन दोनों ने बताया कि एक बेड पर दो लोगों के होने से सोने में परेशानी होती है। इमरजेंसी के बाथरूम में तीन दिन से सफाई न होने से गंदगी हो रखी है। इसमें सेनिटरी पैड से लेकर डाइपर फेंके हुए हैं। इसके साथ ही काफी दुर्गंध भी आ रही है। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड की दिक्कत हो रही है और सफाई व्यवस्था के मामले में जांच कराई जाएगी। ब्यूरो