फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Number of patients decreased by 20 percent due to barricading

Ghaziabad News: बैरिकेडिंग लगने से 20 फीसदी घट गई मरीजों की संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Number of patients decreased by 20 percent due to barricading
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग लगने और साहिबाबाद व गौशाला अंडरपास रास्ता बंद होने से मरीजों की संख्या 20 फीसदी कम हो गई है। शनिवार को अस्पताल में सिर्फ 1,907 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। उमस भरी गर्मी में सामान्य दिनों में 2,200 से 2,300 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मरीजों की संख्या कम थी। उन्होंने बताया कि 901 महिलाओं, 713 पुरुष और 363 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ। सीएमएस का कहना है कि अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग लगने और रास्ते बंद होने से 20 प्रतिशत मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन


दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को ही नसरतपुरा मोड़ से लेकर दूधेश्वरनाथ मंदिर तक बैरिकेडिंग कर दिया। गोशाला अंडरपास की तरफ और ठाकुरद्वारा तिराहा से भी वाहनों का आवागमन वन-वे कर दिया गया है। वहीं, मेरठ रोड से लेकर साहिबाबाद तक रास्ता एकल दिशा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। मरीज अस्पताल पहुंचने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अस्पताल कर्मियों ने किया था हंगामा
शुक्रवार को बैरिकेडिंग होने पर अस्पताल के कर्मियों ने हंगामा किया था, उसके बाद सीएमएस ने पुलिस अधिकारियों से बात कर अस्पताल के गेट संख्या दो से बैरिकेडिंग हटवाई। पुलिस ने कहा था कि अस्पताल का कर्मचारी पास दिखाकर अस्पताल में जा सकता है, लेकिन मरीजों के अस्पताल में अंदर जाने पर कोई वार्ता नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed