फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Number of dengue patients crossed 350

Ghaziabad News: साढ़े तीन सौ के पार पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients crossed 350
गाजियाबाद। डेंगू के मरीजों की संख्या साढ़े तीन सौ के पार पहुंच चुकी है। बुधवार को 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई जिसको मिलाकर अभी तक कुल 366 लोग डेंगू संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को मिले मरीजों में एक 10 साल के बच्चे और एक 13 साल के लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 13 में से पांच महिला और आठ पुरुष डेंगू संक्रमित हुए हैं। इसमें विजयनगर, प्रताप विहार, सिद्धार्थ विहार के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि जिन मरीजों में पुष्टि हुई है उसमें से पांच निजी लैब की रिपोर्ट थी और आठ सरकारी लैब की जांच में पुष्टि हुई है। इनमें से किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि कुल 115 टीमों ने 163 क्षेत्रों में भ्रमण किया जिसमें से 102 स्थानों पर लार्वा पाया गया जिसमें से तीन लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

----
महिला अस्पताल की सीएमएस बनीं डॉ. सुमाता
गाजियाबाद। महिला अस्पताल में कार्यवाहक सीएमएस के रूप में कार्यरत डॉ. सुमाता तालिब को पदोन्नति मिल गई है। बुधवार को शासन के आदेश के अनुसार वरिष्ठ परामर्शदाता से उनकी पदोन्नति अधीक्षक के रूप में हुई है। वह लगभग छह महीने से कार्यवाहक सीएमएस के रूप में कार्यभार संभाल रही थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed