{"_id":"592ee0e04f1c1b7508bdb24f","slug":"nstructions-for-cleaning-and-beautifying-the-central-version","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल वर्ज की सफाई और सौंदर्यीकरण के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल वर्ज की सफाई और सौंदर्यीकरण के निर्देश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 31 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सड़कों के बीच बने सेंट्रल वर्ज अब गंदगी से अटे दिखाई नहीं देंगे। नगर निगम सेंट्रल वर्ज और डिवाइडर्स को साफ कराकर उनका सौंदर्यीकरण कराएगा। नवनियुक्त नगरायुक्त ने निरीक्षण में सेंट्रल वर्ज पर गंदगी देखी तो उन्होंने अब इनका सौंदर्यीकरण कराकर शहर को सुंदर बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
वसुंधरा, वैशाली, औद्योगिक क्षेत्र, वजीराबाद रोड, राजनगर रेलवे रोड, एएलटी रोड समेत अधिकांश मुख्य मार्गों के सेंट्रल वर्ज की स्थिति खराब है। उन पर लगे पेड़-पौधे देखरेख की कमी के चलते सूख रहे हैं।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी सड़कों पर झाड़ू लगाकर कचरा सेंट्रल वर्ज पर फेंक देते हैं। नगरायुक्त ने अब उद्यान विभाग को निर्देश दिए हैं कि सेंट्रल वर्ज की सफाई कराकर तत्काल उनका सौंदर्यीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
नगरायुक्त ने सफाई कर कचरा नालों में डालने की शिकायत मिलने पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी सेनेट्री इंस्पेक्टर्स, सुपरवाइजरों को निर्देशित किया है कि कचरा न तो सड़कों के किनारे छोड़ा जाए और न ही नालों में फेंका जाए। ऐसा करते हुए कोई कर्मचारी मिला तो कार्रवाई की जाएगी। कचरे को उठाकर डलावघर तक पहुंचाया जाए।