फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NRI's wife's photo posted on Instagram in the name of escort service

Ghaziabad News: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया एनआरआई की पत्नी का फोटो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
NRI's wife's photo posted on Instagram in the name of escort service
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित एनआरआई के मकान में इंटरनेट लगाने गए नेटवर्क कंपनी के कर्मचारी पर उनकी पत्नी के फोटो का गलत इस्तेमाल करते हुए उनके साथ एस्कॉर्ट सर्विस लिखकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का आरोप है। इसके अलावा मामले में एनआरआई के बेटे और भतीजे को जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने एनआरआई के भतीजे की तहरीर पर समीर चौहान नाम के निजी कंपनी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में युवक ने बताया कि उनके चाचा अमेरिका में व्यापार करते हैं। इंदिरापुरम में वह अपनी चाची और उनके बेटे के साथ रहते हैं। बताया कि करीब दो वर्ष पहले निजी कंपनी का कर्मचारी समीर चौहान उनके घर पर इंटरनेट कनेक्शन लगाने पहुंचा था। तब उसने चाची का नंबर लिया था। इसके बाद से वह चाची को मैसेज करने लगा। बताया कि उनकी चाची ने इंदिरापुरम थाने में समीर चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप है कि अब समीर चौहान फिर से उन्हें धमकी दे रहा है। विरोध करने पर समीर चौहान ने उन्हीं के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसपर महिला का फोटो एस्कॉर्ट सर्विस लिखते हुए अपलोड कर दिया। यहां तक कि उनका मोबाइल नंबर तक सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तब से असामाजिक तत्वों की लगातार फोन कॉल आ रही हैं। युवक का आरोप है कि समीर चौहान ने गाली-गलौज करते हुए चाचा और उनके 10 साल के बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।
विज्ञापन

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दो वर्ष पहले आरोपी समीर चौहान के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। उस दौरान धारा 151 की कार्रवाई के चलते उसे जेल भी भेजा गया था। 30 जून को दर्ज हुए मुकदमे की भी जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने कुछ कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई पोस्ट को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed