{"_id":"6598550e0de7e5a79709b4f6","slug":"now-you-will-not-have-to-go-to-dasna-to-reach-delhi-meerut-expressway-from-crossing-republic-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-279002-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रॉसिंग रिपब्लिक से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा डासना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रॉसिंग रिपब्लिक से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा डासना
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक और लालकुआं से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए अब वाहन चालकों को डासना नहीं जाना पड़ेगा। वाहन चालकों को एबीईएस कट के पास से ही एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए रास्ता दिया जाएगा। इसी तरह दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को एबीईएस कट के पास एक्सप्रेसवे से नेशनल हाईवे-9 पर उतरने के लिए निकास प्वाइंट दिया जाएगा। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर शुक्रवार को स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने एक्सप्रेसवे पर प्रवेश और निकास प्वाइंट बनाने के कार्य का शिलान्यास किया। नौ करोड़ की लागत से बनने वाले इन दोनों लूप को एनएचएआई तीन महीने में बनाकर तैयार कर लेगा और वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
दरअसल, एक्सप्रेसवे के रास्ते मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को एबीईएस कट पर उतरने के लिए रास्ता दिया गया था, लेकिन दिल्ली की ओर से आकर क्रॉसिंग रिपब्लिक या ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों के लिए डासना में निकास दिया गया था। इसी तरह क्रॉसिंग रिपब्लिक या लालकुआं की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए या तो इंदिरापुरम और या डासना जाना पड़ता था। स्थानीय लोगों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का फायदा नहीं मिल पा रहा था। करीब एक साल से इस एक्सप्रेसवे पर एबीईएस कट के पास प्रवेश और दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को निकास का रास्ता दिए जाने की मांग की जा रही थी। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को लूप बनाने का प्रस्ताव देकर काम शुरू कराने के लिए कहा था। एनएचएआई के इंजीनियरों ने सर्वे कर डिजाइन तैयार किया और स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया था। डिजाइन पास होने के बाद अब इसका निर्माण कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने वीके सिंह ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक कट से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को प्रवेश और दिल्ली से आने वाले लोगों को निकास की सुविधा मिल जाएगी। तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा कर वाहन चालकों के लिए यह लूप खोल दिए जाएंगे।
अब ऐसे जाएंगे वाहन
- क्रॉसिंग रिपब्लिक या नोएडा एक्सटेंशन से दिल्ली जाने वाले वाहन एबीईएस कट से विजयनगर की ओर चलेंगे, करीब 200 मीटर दूर पुल से पहले उन्हें एक्सप्रेसवे पर प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन
- दिल्ली से आकर क्रॉसिंग रिपब्लिक, नोएडा एक्सटेंशन, लालकुआं से दादरी की ओर जाने वाले वाहन एबीईएस कट के पास एक्सप्रेसवे से बाहर निकलकर पहले एनएच-9 और फिर सर्विस लेन पर पहुंच सकेंगे। उन्हें डासना नहीं जाना पड़ेगा।
- मेरठ से आने वाले वाहनों के लिए एबीईएस कट पर निकास की सुविधा पहले से थी, अब इस प्वाइंट को स्थानांतरित कर एबीईएस कट से 300 मीटर पहले बनाया जाएगा।
- क्रॉसिंग रिपब्लिक से मेरठ की ओर एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहन चालकों के लिए प्रवेश की सुविधा पहले से ही दी गई है। यानी अब दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए प्रवेश और निकास की सुविधा मिल जाएगी।