फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now there is panic due to sighting of leopard in PAC corps located in Govindpuram.

Ghaziabad News: अब गोविंदपुरम स्थित पीएसी वाहिनी में तेंदुआ दिखने से हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Now there is panic due to sighting of leopard in PAC corps located in Govindpuram.
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी के परिसर में बुधवार को तेंदुआ देखे जाने पर हड़कंप मच गया। तेंदुआ को भगाने के लिए पीएसी के जवानों ने पटाखों का सहारा लिया। मौके पर तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं, वहीं दूसरी ओर वन विभाग के लोग तेंदुआ देखे जाने की घटना से इंकार कर रहे है। सहमे जवान खुद गश्त कर तेंदुआ की तलाश कर रहे हैं। गोविंदपुरम में 47 वाहिनी पीएसी का मुख्यालय है। यहां पर वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारियों के आवास बने हुए हैं। वाहिनी की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए है। बुधवार सुबह चार बजे ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने परिसर में तेंदुआ जैसा जानवर घूमता हुआ देखा। इसकी सूचना उसने अधिकारियों को दी तो जवानों ने तेंदुआ को भगाने के लिए पटाखों का सहारा लिया। इसके बाद तेंदुआ किसी स्थान पर छिप गया जो बृहस्पतिवार तक दिखाई नहीं दिया। डरे सहमे जवान तेंदुआ की तलाश में जुटे हुए हैं। वाहिनी के सेनानायक ने वन विभाग को पत्र लिखकर तेंदुआ देखे जाने के बारे लिखा। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन तेंदुआ का सुराग नहीं लग सका। वन विभाग के रेंजर विकास सिंटोरिया ने बताया कि एहतियात के तौर पर विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्त किया जा रहा है। तीन दिन पहले डासना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी लेकिन वहां पर भी तेंदुआ होने के साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed