फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now PFA members received death threats from Haryana

Ghaziabad News: अब हरियाणा से मिली पीएफए सदस्यों को जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Now PFA members received death threats from Haryana
गाजियाबाद। पीपुल फॉर एनिमल(पीएफए) संस्था के सदस्य सौरभ गुप्ता और उनके भाई गौरव गुप्ता को अब हरियाणा से भी जान से मारने की धमकी मिली हैं। उन्होंने मामले में वहां के अधिकारियों को शिकायत दी है। आरोप है कि यू-ट्यूबर एल्विश यादव के प्रकरण के बाद उनको धमकी मिल रही हैं। इस मामले में 15 दिसंबर को सौरभ गुप्ता ने नंदग्राम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन निवासी सौरभ गुप्ता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ 13 दिसंबर को दिल्ली से लौट रहे थे। तभी एक कार उनके आगे आकर रुकी और उनको रोककर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह बचकर वहां से आए। मामले में उन्होंने कार नंबर के आधार पर नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया है। उनका कहना है कि कार उनका दिल्ली से ही पीछा करती हुई आ रही थी। पहले भी उसको उनके आसपास देखा गया है। उनके साथ कभी भी आरोपी कोई घटना कर सकते हैं। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। कार नंबर और मोबाइल लोकेशन निकालकर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य गवाह हैं सौरभ व गौरव :
नोएडा में एल्विश यादव के सांपों के जहर निकालने के मामले में सौरभ व गौरव गुप्ता की शिकायत पर ही रिपोर्ट दर्ज हुई थी। यह मुद्दा देश-विदेश की मीडिया की सुर्खियों में रहा था। सौरभ ने बताया कि इस प्रकरण में समझौते से लेकर तमाम तरह के दबाव उनको झेलने पड़ रहे हैं। इसकी अभी जांच चल रही है। पुलिस ने उनको मुख्य गवाह बनाया है। हरियाणा से भी उनको एल्विश से जुड़े कुछ लाेगाें ने धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed