{"_id":"57435cce4f1c1b78186919ab","slug":"now-in-government-hospitals-free-to-check-all-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी महंगी जांच अब सरकारी अस्पतालों में कराएं मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी महंगी जांच अब सरकारी अस्पतालों में कराएं मुफ्त
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
sgdg
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की महंगी से महंगी जांच भी अब निशुल्क होगी। मरीजों की महंगी पैथलैब जांच का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। शासन की योजना के तहत जिला एमएमजी अस्पताल में ही निजी लैब का कलेक्शन काउंटर शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा संयुक्त जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इस काउंटर पर प्रत्येक कार्यदिवस में शाम 6 बजे तक सैंपल लिए जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर ही यह सुविधा शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
किसी भी बीमारी से पहले कई प्रकार की जांच करानी पड़ती हैं। इसमें से कई काफी महंगी होती हैं। सरकारी अस्पतालों में अब तक सामान्य बीमारियों की ही जांच होती थी। थायोराइड, हार्मोनल जांच, किडनी प्रोफाइल, यूरीन कल्चर, ब्लड कल्चर आदि के मरीजों को प्राइवेट पैथलैब का रुख करना पड़ता था, जिसमें हजारों का खर्चा होता था।
विज्ञापन
यह सभी जांचें अब सरकारी अस्पतालों में भी मुफ्त में की जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का एक निजी पैथलैब से करार हो चुका है। इस लैब के कलेक्शन सेंटर के लिए अस्पताल में जगह चिन्हित की जा रही है।
संयुक्त जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि एमएमजी के बाद इन दोनों अस्पतालोें में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। मरीजों को होगा फायदा: इससे पहले इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था।
इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को थायोराइड जांच, किडनी रोगी, लीवर प्रोफाइल, यूरीन कल्चर, बल्ड एन्जाइम टेस्ट, बीएमपी आदि टेस्ट जो बाहर में 1500 से लेकर 2300 तक में होती है, वह सभी जांच यहां मुफ्त में होगी। सरकारी डॉक्टर से जांच लिखवाने के बाद अस्पताल में ही शुरू होने जा रहे प्राइवेट पैथलैब के कलेक्शन सेंटर में सैंपल देना होगा।
प्राइवेट पैथलैब कंपनी ने सर्वे कर लिया है। अस्पताल में ही एक कमरे में कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। स्थान चिन्हीकरण होते ही एक हफ्ते के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ.जेके त्यागी, सीएमएस एमएमजी अस्पताल।