फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now I will not get cheaper home is Mandola

अब मंडोला में भी नहीं मिलेगा सस्ता आशियाना

Sun, 23 Oct 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Now I will not get cheaper home is Mandola
घर - फोटो : amarujala

आवास विकास परिषद की योजनाओं में सस्ते आशियाने का इंतजार कर रहे लोगों को परिषद ने बड़ा झटका दिया है। परिषद मंडोला योजना में अपनी योजनाएं लांच करने के बजाए बिल्डरों को प्लाट बेचने जा रहा है। शुरुआत में परिषद ग्रुप हाउसिंग के 32 फ्लैटों की नीलामी करेगा।

विज्ञापन


सूत्रों का मानना है कि कुछ निजी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।आवास विकास परिषद का उद्देश्य आम आदमी को आशियाना मुहैया करवाना है। लेकिन परिषद गाजियाबाद की सबसे बड़ी मंडोला योजना को बिल्डरों के सुपुर्द करने जा रहा है। परिषद योजना के 32 ग्रुप हाउसिंग प्लाटों की नीलामी 26 अक्टूबर को मेरठ में करेगा।
विज्ञापन


ऐसे में मंडोला योजना में लोगों को अब बिल्डरों की मनमानी कीमतों पर अपना आशियाना मिल सकेगा। हाउसिंग कमिश्नर आरपी सिंह ने बताया कि योजना के नक्शे के अनुसार ग्रुप हाउसिंग प्लाटों की नीलामी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अपनी योजनाओं का पजेशन नहीं, बेचे जा रहे प्लाट
ग्रुप हाउसिंग के प्लाट बिल्डरों को बेचे जाने से इंजीनियर विंग के अधिकारी भी खफा हैं। इसका अंदरखाने में विरोध भी चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक योजना में बन रही आसरा-सपना के पांच हजार और ईडब्ल्यूएस के करीब डेढ़ हजार फ्लैटों का पजेशन भी नहीं दिया गया है।


सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारी निजी बिल्डरों के साठगांठ कर परिषद के लैंडबैंक को बेचना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि किसी एक बड़े ग्रुप को सभी प्लाट बेचे जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed