फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now electricity bills will be sent to consumers through AI

Ghaziabad News: अब एआई से उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा बिजली का बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now electricity bills will be sent to consumers through AI

विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली के गलत बिल की समस्या को खत्म करने के लिए ऊर्जा निगम भी कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एआई द्वारा बिल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ऊर्जा निगम के बिलिंग साफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। शहर में दस लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें मीटर की रीडिंग और गलत बिल को लेकर लगातार समस्याएं आती रहती हैं। इसी को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम स्मार्ट मीटर लगा रहा है। इसके लगने के बाद मीटर द्वारा बिजली के उपभोग के पल-पल की जानकारी कंप्यूटर में दर्ज होती रहेगी। इसके बाद माह के अंत के डेटा के हिसाब से आपके बिल की गणना स्वत: हो जाएगी। फिर इसको उपभोक्ता के नंबर पर भेज दिया जाएगा।
-लगाया जा रहा है स्मार्ट मीटर : शहर में सभी उपभोक्ताओं के यहां तेजी से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इसके लगने के बाद मीटर के पल-पल की जानकारी ऊर्जा निगम के पास मौजूद रहेगी। सरकारी कार्यालयों और नए उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद इसके डेटा को फिल्टर कर बिल तैयार करने के लिए एआई का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

------
नहीं होगी बिल में गड़बड़ी : जोन एक के अधिक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि बिजली के बिलों में गड़बड़ी की शिकायत को कम करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली खपत की पूरी जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों के पास मौजूद रहेगी। इसी आधार पर उनके बिजली के बिल को तैयार किया जाएगा। इसके लिए कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed