फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now Aastha special train will run after a week

Ghaziabad News: अब एक सप्ताह बाद चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Now Aastha special train will run after a week
गाजियाबाद। पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार और निजामुद्दीन से अयोध्या के लिए चलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन अब एक सप्ताह बाद चलेगी। अयोध्या में भीड़ अधिक होने की वजह से फिलहाल इन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पहले 29 जनवरी की तारीख नियत की गई थी। इसमें उन्हीं यात्रियों का टिकट कंफर्म करने की व्यवस्था की गई है, जो वापसी का टिकट भी कराएंगे। बुकिंग कराने वाले यात्रियों का राशि वापस की जा रही है। नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल अयोध्या में अधिक भीड़ होने की जानकारी मिली है इसलिए ट्रेनों का संचालन एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है। इन ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। इसमें यात्रियों की बुकिंग संख्या के हिसाब से ट्रेनों के फेरे घटाने बढ़ाने का निर्णय भी समय समय पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed