फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Notice to three including SHO to appear in court

Ghaziabad News: एसएचओ सहित तीन को अदालत में हाजिर होने के लिए नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Notice to three including SHO to appear in court
गाजियाबाद। अधिवक्ता के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में अदालत ने कोतवाली के एसएचओ महेश सिंह, एसआई कुलदीप कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अदालत में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के लिए तीनों को नोटिस जारी किया है। मामले में सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तारीख लगाई है। अधिवक्ता नितेश त्यागी ने बताया सात जुलाई को चौपला मंदिर कोतवाली निवासी अधिवक्ता रोहित गोला ने अदालत में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी दी। रोहित का आरोप था कि 13 जनवरी को मारपीट के मामले में उन्हें आरोपी बना दिया है, जबकि उस समय वह हिमाचल में थे। उन्होंने बताया कि चौपला मंदिर के पास बनी अवैध दुकानों के निर्माण की शिकायत की थी। जिसे नगर निगम ने तोड़ दिया था। इससे दुकानदार रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि पुलिस के साथ सांठगांठ कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट तलब की तो पुलिस तो हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह ने 17 मई को अदालत में झूठी रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed