फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Not running roads and water

चलने लायक सड़क और पानी तक मयस्सर नहीं

Fri, 19 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 19 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Not running roads and water
सड़क - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम चुनाव की आहट के साथ ही चुनावी रणभूमि में किस्मत आजमाने वाले अपने अब तक के कार्यों की फेहरिश्त बनाकर मतदाताओं को अपने खेमे में करने की कवायद में जुट गए हैं। वहीं, वार्डों के वाशिंदे भी पार्षद के कार्यों की समीक्षा करने लगे हैं कि पांच साल में उन्होंने कितना विकास कार्य कराया।

विज्ञापन


वार्ड संख्या 14 और 15 के लोगों की पीड़ा है कि बाकी समस्या तो दूर, यहां चलने लायक सड़कें भी नहीं है। यही नहीं पीने के पानी की समस्या भी लोगों को सता रही है। इसके अलावा सीवर व जलनिकासी का इंतजाम न होने से भी लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। पेश है वार्ड 14 और 15 की रिपोर्ट
विज्ञापन


चलने लायक सड़क और पानी तक मयस्सर नहीं
साहिबाबाद। लगभग 45 हजार की आबादी वाले वार्ड संख्या -14 हर्ष विहार के वाशिंदों आज भी पीने के लिए पानी व चलने लायक सड़क की दरकार है। हालात यह है कि कालोनियों की सड़कें टूटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर की व्यवस्था न होने से नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। जलनिकासी का इंतजाम न होने से बरसात में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। लोगों को पीने के लिए साफ पानी भी मयस्सर नहीं हो रहा है।

बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला’ टीम ने वार्ड के हर्ष विहार, गगन विहार, पंचशील आदि कालोनियों का जायजा लिया तो कमोबेश यही तस्वीर सामने आई। इन सभी कालोनियों में सड़क इस कदर खस्ताहाल है कि पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।

पार्षद के खिलाफ लोगों में खासी नाराजगी दिखी। लोगों का कहना है कि हो-हल्ला मचाने के बाद भी पांच साल में सड़कों की सूरत नहीं बदल सकी। ज्यादातर सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। कुछ सड़कें अभी कच्ची हैं।

बरसात में इन सड़कों पर जलाशय-सा नजारा दिखता है। नालियां तो बनीं हैं, लेकिन सफाई कभी नहीं होती। लोगों की मानें तो छोटी नालियों को मेन नाले से नहीं जोड़ा गया। ट्यूबवेलों की कमी से पानी का संकट बना रहता है।   

वार्ड के लोगों की सुनिए
नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। इससे यहां के लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। -अमर, स्थानीय निवासी   

वार्ड के लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। यहां की कई गलियां अभी भी कच्ची हैं। बारिश में चलना मुश्किल हो जाता है। - सुरेश, स्थानीय निवासी    

पार्षद का दावा
तकरीबन सात करोड़ रुपये खर्च कर वार्ड में विकास कार्य कराया गया। वार्ड में पाइप लाइन बिछाने के साथ ही नाली, सड़क व गली समस्या को दूर किया गया है। साथ ही स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई गई है। - उर्मिला गौतम, पार्षद

दस साल से खस्ताहाल है मुख्य सड़क
गाजियाबाद। लाइन पार क्षेत्र में बसे वार्ड संख्या -15 के भूड़ भारत नगर, सुंदरपुरी का मुख्य मार्ग दस साल से खस्ताहाल है। सड़क न बनने की वजह आर्मी का अड़ंगा बताया जा रहा है, क्योंकि सड़क की जमीन को आर्मी अपनी बता रहा है।

जानकारी मिली है कि टूटी सड़क को बनाने के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी किया, पर आर्मी के अफसरों ने सड़क बनाने की अनुमति नहीं दी। ‘अमर उजाला’ टीम इस वार्ड का जायजा लेने पहुंची तो यहां के निवासियों ने जर्जर मुख्य मार्ग की पीड़ा बयां की। लोगों का कहना है कि खस्ताहाल सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।

अब तो वे इस समस्या के आदी होते जा रहे हैं। छोटी-छोटी गलियों वाले इस सघन क्षेत्र में एक भी पार्क नहीं है। इसकी वजह से न तो बच्चों को खेलने के लिए स्थान मिल पा रहा है और न ही निगम को ट्यूबवेल्स लगाने के लिए जगह मिल रही।

पूर्व में आर्मी की जमीन पर लगे तीन बड़े ट्यूबवेल फेल हो चुके हैं, लेकिन अब आर्मी ने इनके रिबोरिंग की अनुमति नहीं दी है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की कमी से वार्ड में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। जलनिकासी का इंतजाम न होने से बारिश में सड़कों पर जलभराव हो जाता है।


वार्ड के लोगों की सुनिए
कालोनी का मुख्य मार्ग जर्जर है। महापौर या अन्य भाजपा नेता इस मामले में हस्तक्षेप करते तो सड़क का निर्माण हो सकता था। - भीकम सिंह

ट्यूबवेलों की कमी से पानी का संकट बना रहता है। पाइप लाइनों से भी नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। - डॉ. मोबीन

पार्षद का दावा
पांच साल के कार्यकाल में तकरीबन चार करोड़ से ज्यादा का विकास कार्य कराया गया है। आजादी के बाद पहली बार भूड़ भारत नगर, सुंदरपुरी समेत पूरे वार्ड में सीवर लाइन डलवाई गई है। सभी गलियों में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाई गई है। - राधा देवी, पार्षद
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed