Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Air quality poor; control efforts prove ineffective

Ghaziabad News: हवा की सेहत खराब, नियंत्रण के प्रयास बेअसर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Air quality poor; control efforts prove ineffective
साहिबाबाद। प्रदूषण की निगरानी और नियंत्रण के लिए बनाए गए शहर के विभिन्न हॉट स्पॉट पर हवा की सेहत लगातार खराब चल रही है। लोनी हो या वसुंधरा, हर दिन यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ा ही रहता है। शनिवार को भी वसुंधरा का एक्यूआई सबसे अधिक 274 दर्ज किया गया, वहीं शहर के एक्यूआई में कुछ कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को धूप अच्छी निकली जिसके चलते एक्यूआई में कुछ कमी दर्ज की गई। सीपीसीबी की ओर से जारी बुलेटिन में शहर का एक्यूआई शनिवार को 236 दर्ज किया गया। बीते चौबीस घंटे में एक्यूआई में 23 अंकों की कमी दर्ज की गई। शनिवार को सबसे अधिक प्रदूषण वसुंधरा में रहा, जहां एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। वहीं इंदिरापुरम और लोनी के वेद विहार में प्रदूषण मापक यंत्र में खराबी के कारण यहां का एक्यूआई दर्ज नहीं हो सका। यही कारण है कि शनिवार को एक्यूआई कुछ कम हुआ, क्योंकि वेद विहार का एक्यूआई लगातार 350 से अधिक बना हुआ था। ग्रैप का दूसरा चरण लागू है, लेकिन शहर भर में इसके मानकों का उल्लंघन हो रहा है। यही कारण है वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि लगातार निगरानी रखी जा रही है। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोदीनगर अलग शहर रहेगा
विज्ञापन

गाजियाबाद के खोड़ा और मोदीनगर में अप्रैल 2026 से वायु गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है, लेकिन दोनों केंद्रों के आंकड़े अभी गाजियाबाद शहर के एक्यूआई में शामिल नहीं होते। दोनों स्थान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बुलेटिन में अलग शहरों के रूप में दर्ज हैं। यूपीपीसीबी ने दोनों केंद्रों को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को पत्र भेजा था। सीपीसीबी ने आश्वासन दिया है कि खोड़ा के आंकड़ों को गाजियाबाद में शामिल करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि, मोदीनगर को अलग शहर के रूप में ही रखा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मोदीनगर के ग्रामीण क्षेत्र और गाजियाबाद शहर में प्रदूषण की स्थिति तथा उसके कारण अलग हैं। इसी वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तरह गाजियाबाद और मोदीनगर का एक्यूआई भी अलग-अलग जारी होगा। मोदीनगर में शनिवार को एक्यूआई 247 था, जबकि खोड़ा में यह 305 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शहर के स्टेशनों का हाल
वसुंधरा 274
डासना देहात 255
वेव सिटी 249
गोविंदपुरम 236
संजयनगर 227
लोनी 221
न्यू तहसील लोनी 190
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed