फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nominated from tomorrow, barricading in the collectorate

Ghaziabad News: नामांकन कल से, कलक्ट्रेट में हुई बैरिकेडिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Nominated from tomorrow, barricading in the collectorate
गाजियाबाद। आचार संहिता लागू होने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई। कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के कक्ष में होने वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। परिसर में आपत्तिजनक वस्तु लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 28 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएंगे जो चार अप्रैल तक चलेंगे। कक्ष संख्या 101 में नामांकन होगा। कलक्ट्रेट परिसर से दो सौ मीटर के दायरे में बैरिकेड लगाए जाएंगे। वाहनों को वहीं रोका जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने साथ एक प्रस्तावक और चार लोगों को लेकर अंदर जा सकेंगे। इनके अलावा किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रत्याशी एक प्रस्ताव के साथ अपना नामांकन भरेंगे। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी को अपने साथ 10 प्रस्तावक लाना होगा। उम्मीदवार को निर्वाचन व्यय के भुगतान के लिए अलग से बैंक अकाउंट खोलना होगा। प्रत्याशी अगर किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं है तो वह चुनाव नहींं लड़ सकता है। कोई भी प्रत्याशी नामांकन के दौरान 10 से अधिक वाहनों का काफिला लाता है तो वाहनों का खर्च उसके चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। ऐसा कोई प्रत्याशी जिसको सुरक्षा मिली हुई है तो सुरक्षा कर्मियों को नामांकन कक्ष से बाहर ही छोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

नामांकन 28 मार्च से चार अप्रैल तक
- नाम निर्देशन की जांच की अंतिम तिथि पांच अप्रैल
- नाम वापसी आठ अप्रैल तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed