Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Noida protesters stranded on NH-9 for three hours

Ghaziabad News: नोएडा के प्रदर्शनकारियों की वजह से तीन घंटे एनएच-9 जाम में फंसे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Noida protesters stranded on NH-9 for three hours
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। नोएडा में फैक्टरी कर्मियों के आक्रोशित प्रदर्शन का असर गाजियाबाद एनएच-9 पर भी दिखा। सोमवार सुबह 8:30 राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जाम लग गया। इससे खोड़ा अंडरपास, शिप्रा अंडरपास, मकनपुर अंडरपास और छिजारसी कट पर यातायात पूरी तरह थम गया। उधर, सोशल मीडिया पर तेजी से हिंसा की खबरें फैलने से जाम में फंसे लोग डरने लगे। डीसीपी सिटी धवल जयसवाल, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव टीएचए के सभी थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। ढाई से तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ कि प्रदर्शनकारियों ने फिर से जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर उनको खदेड़ दिया।

एनएच-9 और उससे जुड़े लिंक मार्गों पर सोमवार सुबह से वाहनों के पहिया थमने शुरू हो गए। डीएमई पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन जब बंद हुई तो इसका असर एनएच पर पड़ा। गाजियाबाद जाने वाले मार्गों पर बने सभी अंडरपास पर जाम लग गया। महज नोएडा से आक्रोशित भीड़ को एनएच-9 पर आता देख लोगों ने वाहनों के जहां के तहां ब्रेक लगा दिए। लोग ऑटो व ई-रिक्शा छोड़ कर पैदल ही लौटने गए। करीब 11 बजे हालात सामान्य हुए। इसके कुछ देर बाद ही प्रदर्शनकारियों ने छिजारसी कट के पास दोबारा हाइवे जाम करने का प्रयास किया। मगर फिर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उनको भगा दिया। हंगामे और आगजनी की सूचना जैसे ही फैली तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए भारी संख्या में फोर्स को एनएच नौ पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

------

--लोगों की बातचती--
दिल्ली से काम के सिलसिले में नोएडा सेक्टर-37 जाना था। खोड़ा अंडरपास की सर्विस रोड पर सुबह 10ः40 बजे जाम मिल गया। एक घंटे तक फंसे रहे। हिंसा का पता चलने पर डर भी लग रहा था।-- आफताब
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वेब सिटी से नोएडा सेक्टर तीन कार्यालय जाने के लिए 8ः30 बजे घर से निकली थीं। 8ः45 बजे विजय नगर से जाम मिलना शुरू हो गया। लाल कुआं पार करने में ही करीब दो घंटे लग गए। --सुरुचि शर्मा


------
प्रदर्शनकारियों के एनएच-9 की ओर आने की सूचना पर तुरंत पुलिसबल तैनात कर दिया गया। पूरे एनएच पर 10 थानेदार समेत जिले का अन्य पुलिस फोर्स तैनात रहा। आपातकालीन सेवाओं को भी यातायात कर्मियों ने रास्ता दिलाया। दोपहर दो बजे तक यातायात सुचारू हो गया था। धवल जयसवाल, डीसीपी सिटी, गाजियाबाद
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed