{"_id":"64fa215501aedfe356002374","slug":"no-shop-will-open-except-petrol-pump-on-delhi-wazirabad-road-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-2195-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली वजीराबाद रोड पर पेट्रोल पंप के अलावा नहीं खुलेगी कोई भी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली वजीराबाद रोड पर पेट्रोल पंप के अलावा नहीं खुलेगी कोई भी दुकान
विज्ञापन
साहिबाबाद। जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली वजीराबाद रोड पर पेट्रोल पंप के अलावा और कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। एक सप्ताह पहले ही पुलिस प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे दुकानों के मालिकों को 8 से 10 तक दुकान बंद रखने को कह दिया था। हालांकि 80 प्रतिशत दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को भी दुकानें बंद रखीं।
सड़क किनारे टायर ट्यूब पंक्चर लगाने वाले, फास्ट फूड वैन, पान-बीड़ी का खोखा, सब्जी एवं फलों की दुकान समेत मोबाइल एवं लकड़ी के दुकान सभी जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बंद रहेंगे। इसके साथ ही जो दुकानें रेहड़ी, पटरी और खोखे में लगाई जाती हैं, इन्हें भी यहां से हटा लेने को कहा गया है। हिंडन एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही चाय एवं फास्ट फूड की दुकान है। दुकानदार सुमित ने बताया कि उन्हें यह कहा गया है कि वह एयरपोर्ट की ओर से अपनी दुकान का शटर गिराए रखें। भोपुरा रोड पर फर्नीचर और लकड़ी की दुकान लगाने वाले शमशेर ने बताया कि उन लोगों को विदेशी मेहमानों के आने की बात कही गई और बहुत से लोगों ने अपने खोखे आज ही हटा दिए। वहीं टायर ट्यूब का दुकान लगाने वाले जाहिद चौधरी ने बताया कि तीन दिन तक पूरी तरह दुकान बंद रहेगी। उन्होंने भी अपनी दुकान बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बंद कर दिया।
रोज कमाने खाने वालों के लिए तीन दिन परेशानी भरा रहेगा
सड़क किनारे पान, बीड़ी के खोखा के साथ ही पंक्चर लगाने वाले छोटे-छोटे दुकानदार जो रोज कमाने खाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक आमदनी का कोई आसरा नहीं रहेगा। पंक्चर लगाने वाले साकिब ने बताया कि उनका छोटा सा व्यवसाय है, जिसमें हर रोज जितना कमाते हैं, उसी से हर दिन का खर्च चलता है। अब तीन दिन दुकानें बंद रखने को कहा गया है, ऐसे में परेशानी तो होगी ही। ऊपर से पूरा खोखा ही यहां से हटाकर साइड करना है, यह सब करने में भी परेशानी आ रही है।