फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No helmet-no fuel campaign: challan of 97 people, three vehicles seized

नो हेल्मेट-नो फ्यूल अभियान : 97 लोगों के चालान, तीन वाहन सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
No helmet-no fuel campaign: challan of 97 people, three vehicles seized
गाजियाबाद। शुक्रवार को एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी की अगुवाई में नो हेल्मेट-नो फ्यूल नीति के तहत पांच पेट्रोल पंपों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 97 लोगों के चालान किए और तीन वाहनों को सीज किया। इनमें से किसी को पेट्रोल भी नहीं दिया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि शहर मेंं राजनगर एक्सटेंशन से लेकर मेरठ रोड पर पांच पेट्रोल पंपों पर टीम पहुंची। पंप की तरफ जाने वाले दोपहिया वाहन चालकाें को रोका गया और बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों का चालान किया गया। साथ ही उनको बिना पेट्रोल के लौटाया गया। आगे से हेलमेट लगाकर ही तेल लेने की हिदायत दी गई। एक बाइक ऐसी थी, जिसकी मियाद खत्म हो चुकी थी, उसको दिल्ली एनसीआर में नहीं चलाया जा सकता था। उसको सीज करके थाने भेज दिया गया। एक नाबालिग भी वाहन चला रहा था, उसके वाहन को भी सीज किया गया। तीन लोग गलत दिशा व चार लोगों पर प्रदूषण जांच का प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। इसके अलावा एक वाहन चालक ने नंबर प्लेट को ढका था। उसको भी कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

-नियम का पालन करने वालों की सराहना : जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि ऐसे वाहन चालक जिन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था, उनके वाहनों के प्रपत्र भी ठीक व पूरे थे, उनको फूल देकर प्रोत्साहित किया गया। लोगों से अपील है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें। खुद भी सुरक्षित रहें और औरों को भी सुरक्षित रखें। आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed