फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No farmer will be left on their own wheat procurement centers

क्रय केंद्र पर नहीं किसान खुद बचेगा अपना गेहूं

Mon, 11 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
No farmer will be left on their own wheat procurement centers
किसान - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में गेहूं की कटाई लगभग शुरू हो गई है। किसान क्रय केंद्र पर नहीं जाकर खुद गेहूं बेचने की फिराक में है। किसानों का मानना है कि क्रय केंद्र पर काफी परेशानी होती है जबकि प्राइवेट में गेहूं आसानी से उचित दाम पर बिक जाता है। इसके चलते पिछले वर्ष की तरह इस बार भी क्रय केंद्र सूने पड़े रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मंडी समिति के सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि मोदीनगर तहसील क्षेत्र में आठ गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। अभी तक किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं पहुंचना शुरू नहीं हुआ है। किसान नेता हरेंद्र नेहरा ने बताया कि पिछले दिनों बारिश से गेंहू की फसल तबाह हो गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा मोदी शुगर मिल से गन्ना पर्ची देरी से मिलने के कारण भी गेहूं बुआई देरी से हो सकी थी। इस कारण इस बार गेहूं की पैदावर कम हुई है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र पर छोटे किसान जो खेती पर निर्भर है गेहूं देना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर बड़े किसान गेंहू को अपने पास रखकर प्राइवेट लोगों को बेचते हैं। सरकारी रेट 1525 रुपये क्विंटल है। जबकि प्राइवेट में इससे अधिक रेट पर गेहूं बिक जाता है। इसके अलावा क्रय केंद्र पर किसान को काफी समय लगता है।

किसानों को क्रय केंद्र तक गेहूं लाने के लिए जागरूक किया जाएगा। क्रय केंद्र पर किसानों को अच्छी सुविधा दिलाने की हिदायत दी गई है। - अतुल कुमार एसडीएम मोदीनगर।

मंडी समिति सचिव पर परेशान करने का आरोप, हंगामा
हापुड़ रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में रविवार को सचिव पर रुपये मांगने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि ट्रांसफर हुई दुकानों और पटरी लगाने वालों से अवैध वसूली की जा रही है।

उधर, सचिव ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। उनका कहना है कि मंडी को जाम मुक्त करने की दिशा में काम चल रहा है। इसका कुछ व्यापारी अपने स्वार्थ में विरोध कर रहे है।
हापुड़ रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी मुरादनगर मंडी के अधीनस्थ है।

रविवार को मंडी समिति अध्यक्ष जोगेश नेहरा के नेतृत्व में सब्जी व्यापारी एकत्र हुए और सचिव कार्यालय के बाहर हंगामा कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष जोगेश नेहरा बताया कि सचिव ने पांच दिन पहले मोदीनगर का चार्ज लिया है।


सचिव पहले भी रह चुके है। पहले भी विवादित रहे थे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सचिव ट्रांसफर हो चुकी दुकान, पटरी लगाने एवं व्यवस्था के नाम पर दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं। समिति में मिट्टी डलवाने के लिए दुकानदारों से उगाही की गई है।

प्रदर्शनकारियों में चुन्नी लाल, वेदपाल, बालू, बाबू सैनी, विजयपाल सैनी, संजय, नरेश, आदेश त्यागी, इरशाद कुरैशी, मंगल सैन, राकेंद्र नेहरा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed