फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'No Car, No Wedding': Groom's Family Insists on Demand After Engagement FIR Also Registered

'कार नहीं दी तो निकाह नहीं होगा': सगाई के बाद मांग पर अड़ा दूल्हे का परिवार, टूटा रिश्ता; FIR भी दर्ज

Sat, 04 Apr 2026 04:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 04:47 PM IST
सार

मसूरी में दहेज लोभियों ने सगाई के बाद ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं की तो इससे रिश्ता टूट गया। लड़की के पिता ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगया है। पीड़ित पिता ने होने वाले दूल्हे, उसके पिता और चाचा के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज की मांग का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
'No Car, No Wedding': Groom's Family Insists on Demand After Engagement  FIR Also Registered
दूल्हे के परिवार ने दहेज में मांगी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्रांर्तगत दहेज लोभियों द्वारा सगाई की रस्म होने के बाद, लड़के पक्ष ने शादी में ब्रेजा कार की मांग कर डाली, लड़की पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई, कार की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया, लड़की के पिता ने लड़के पक्ष पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने पुलिस उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। मसूरी क्षेत्र के ग्राम ढ़बारसी निवासी शमीम पुत्र हबीब ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की सगाई ग्राम नाहली निवासी आसिफ पुत्र उस्मान के साथ की थी। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने खर्च का मांग हिसाब
पीड़ित शमीम के अनुसार, 1 मार्च 2025 को सगाई कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गवाहों की मौजूदगी में आसिफ के पिता उस्मान को 60 हजार रुपये नकद दिए थे, इसके अलावा, सगाई और अन्य रस्मों में रिश्तेदारों के स्वागत-सत्कार पर लगभग 2 लाख रुपये खर्च किए गए। इस प्रकार पीड़ित का अब तक कुल 2 लाख 60 हजार रुपये का खर्च हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सगाई के बाद कार की मांग'
शमीम का आरोप है कि निकाह के करीब आने पर लड़का आसिफ अचानक मारुति ब्रेजा कार की मांग करने लगा। पीड़ित ने जब अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, तो आरोपी अपनी मांग पर अड़ा रहा। शिकायती पत्र के अनुसार, दिसंबर 2025 में आरोपियों ने फोन पर पीड़ित के साथ अभद्रता की और साफ कह दिया कि चूंकि तुमने ब्रेजा गाड़ी नहीं दी, इसलिए अब हम निकाह नहीं करेंगे। 
आरोप है कि उस्मान के भाई इरफान ने भी फोन पर गाली-गलौच की और पीड़ित की बेटी से निकाह करने से मना कर दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उनसे 2 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए हैं और दहेज की नाजायज मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया है। 

स्थानीय पुलिस ने नहीं सुनी तो पुलिस उपायुक्त से मांगा न्याय
पीड़ित ने मसूरी पुलिस को शिकायत दी मगर पुलिस ने शिकायत करने पर भी जब कोई कार्यवाही नहीं की तो पीड़ित ने पुलिस उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित शमीम ने पुलिस को दी शिकायत में आसिफ (होने वाला दूल्हा), उस्मान उर्फ भेसु (पिता) और इरफान (चाचा) के खिलाफ धोखाधड़ी करने और दहेज में कार मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

मामले पर एसीपी मसूरी क्या बोले
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित पिता की दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी आसिफ पुत्र उस्मान उर्फ भेसू व उस्मान उर्फ भेसू तथा इरफान पुत्रगण अताउल्लाह निवासीगण ग्राम नाहली भोजपुर गाजियाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed