{"_id":"64ee45283a691a378f02d814","slug":"no-blessings-now-recruitment-is-done-on-merit-piyush-goyal-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-187012-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीर्वाद नहीं, अब योग्यता से होती हैं भर्तियां : पीयूष गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीर्वाद नहीं, अब योग्यता से होती हैं भर्तियां : पीयूष गोयल
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। भाजपा सरकार में भर्तियों में पारदर्शिता आई है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत दूसरे दलों में भर्तियों में आशीर्वाद प्रथा चलती थी, योग्यता की वहां कोई कीमत नहीं थी। आशीर्वाद प्रथा का भाजपा सरकार में अंत हुआ और अब योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिलती हैं। यह बातें मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एचआरआईटी कॉलेज में आयोजित सांसद रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि कहे।
उन्होंने कहा कि भारत 2014 से पहले कमजोर अर्थव्यवस्था में गिना जाता था। लेकिन आज देश विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था में शामिल है। देश को विकास की नई धारा से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। पूरी दुनिया भारत को एक उम्मीद के रूप में देख रही है। जी-20 से लेकर चंद्रयान-3 तक की सफलता देश को विकसित भारत की तरफ ले जा रही है। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा था। रोजगार मेला उसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के चुनाव में भाजपा यूपी में 80 सीटें जीतकर दोबारा से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी।
100 से ज्यादा अभ्यर्थियाें के दिए नियुक्ति पत्र
दोनों अतिथियों ने नौकरी के लिए चयनित हुए 100 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, एचआरआईटी के उपाध्यक्ष अंजुल अग्रवाल ने अतिथियों को बुके देकर उनका सम्मान किया। 200 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि छात्रों का साक्षात्कार व लिखित परीक्षा लेने के लिए मौजूद रहे। ढाई हजार से ज्यादा छात्रों ने इसमें अपना पंजीकरण कराया। श्रम, रोजगार व सेवायोजन के अधिकारी भी मेले में मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा, डीएम राकेश कुमार सिंह, भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंहल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधायक अतुल गर्ग, धर्मेश तोमर, अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा, अतुल भूषण, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी मौजूद रहे।