{"_id":"588ba2784f1c1ba333cf723e","slug":"no-bad-blood-fight-together-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं कोई मनमुटाव, मिलकर लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं कोई मनमुटाव, मिलकर लड़ेंगे चुनाव
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा से गठबंधन के बाद पहली बार दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व यूपी के स्टार प्रचारक जेपी अग्रवाल और पश्चिमी यूपी प्रभारी नसीब सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने शुक्रवार को गाजियाबाद आए।
कांग्रेस जिला कमेटी कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पांचों सीटों पर एक-दूसरे की जीत के लिए जी जान से जुटने को कहा। सपा के स्थानीय संगठन से मनमुटाव की बात को नकारते हुए उन्होंने सभी से मिलकर काम करने की बात कही।
वहीं, सभी सीटों पर जीत पाने के लिए कांग्रेसियों को सपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथ लेवल पर कड़ी मेहनत करने को कहा। यूपी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक जेपी अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस व सपा दोनों का विजन विकास है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की लीडरशिप में यूपी में हुए विकास और सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के उद्देश्य से गठबंधन का निर्णय लिया गया। विकास हमारा पहला मुद्दा है, इसी को लेकर हम लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव रणनीतिकार प्रवीण कुमार और ‘27 साल यूपी बेहाल’ कैंपेन से किनारा करना कांग्रेस वर्किंग कमेटी का फैसला था।
एआईसीसी में सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नसीब सिंह ने कहा कि सपा के संगठन के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। पांचों विधानसभाओं में एक-दूसरे के साथ काम करने और प्रत्याशियों को जिताने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
विभिन्न सभाओं और बूथ लेवल पर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से काम करेंगे। कांग्रेस-सपा संगठन के बीच तालमेल नहीं होने की बात को उन्होंने अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का मकसद प्रदेश का विकास और समाज को बांटने वाली सांप्रदायिक ताकतों को रोकना है।
कांग्रेस के गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी केके शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, महिला महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा, प्रदेश सचिव लोकेश चौधरी, मीडिया प्रभारी प्रेमप्रकाश चीनी, सुबोध त्यागी, लालमन सिंह, सलीम सैफी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।