{"_id":"580d084b4f1c1b3924bc1a42","slug":"nigam-executive-election-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कार्यकारिणी चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कार्यकारिणी चुनाव आज
ब्यूरो/ अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का चुनाव सोमवार को होगा। चुनाव से पहले पार्षदों की वोटों को मैनेज करने के लिए रविवार को दिनभर खींचतान चली। सपा के जिलाध्यक्ष और पार्षदों ने बैठक कर अपने एक प्रत्याशी का नाम फाइनल कर दिया है।
उधर, बसपा ने रविवार शाम तक भी पत्ते नहीं खोले। बसपा पदाधिकारी सोमवार की सुबह चुनाव से ऐन पहले दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगे। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है।
निगम की कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का दो साल का कार्यकाल खत्म हो जाने से सितंबर महीने में ही ये पद खाली हो गए थे। इनमें कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रह चुके प्रवीन चौधरी का कार्यकाल भी खत्म होने से उपाध्यक्ष पद भी खाली है।
विज्ञापन
अब इन पदों पर चुनाव कराने के लिए खींचतान हो रही है। महापौर अशु वर्मा छह पदों के लिए छह ही उम्मीदवार उतारे जाने के लिए सभी दलों के पार्षदों से कई दिन से वार्ता कर रहे हैं। चर्चा है कि सपा में भी सत्यपाल यादव का नाम उन्हीं की वजह से तय हुआ है।
सपा के अन्य पार्षदों ने सत्यपाल यादव का नाम का समर्थन पूरी प्लानिंग के तहत किया है। पहले सपा अपने दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की बात कह रहे थे।
उधर, भाजपा की ओर से शनिवार को ही दो पार्षद राजेंद्र त्यागी और सरदार सिंह भाटी का नाम तय कर दिया गया था। इससे पहले कांग्रेस भी बबीता चौधरी का नाम तय कर चुकी है। बसपा अपने दो प्रत्याशियों का नाम सोमवार को ही तय करेगी।
मतदान हुआ तो जमकर होगी क्रॉस वोटिंग
कार्यकारिणी समिति के चुनाव में अगर मतदान की नौबत आई तो जमकर क्रॉस वोटिंग होगी। कांग्रेस ने महज सात पार्षदों के भरोसे अपनी एक प्रत्याशी को चुनाव में उतार दिया है, जबकि जीतने के लिए करीब 12 से 13 वोट की जरूरत होगी। ऐसे में बाकी छह वोट दूसरी पार्टियों से ही मिलने की उम्मीद है। अन्य पार्टियों में भी क्रॉस वोट की आशंका जताई जा रही है।