फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NIC server down, tense public

एनआईसी का सर्वर डाउन, टेंशन में पब्लिक

Fri, 06 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 06 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
NIC server down, tense public
jan suvidha - फोटो : अमर उजाला

जन सुविधा केंद्र में पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन कार्ड, आय, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जन सुविधा केंद्र पहुंचे लोगों का कहना था कि पांच से छह घंटे लाइन में खड़े होने के बाद भी उनके राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। ऑपरेटर सभी कागज पूरे होने के बावजूद भी घंटों का इंतजार कराते हैं।
विज्ञापन


वहीं, ऑपरेटर कृष्ण ने बताया कि सर्वर डाउन होने से एक कांउटर पर पूरे दिन में लगभग 20 राशन कार्ड ही बन पाते हैं। वहीं, आय और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों ने भी बताया कि उन्हें कई दिनों से लगातार आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदग्राम निवासी सरोज देवी, विवेकानंद नगर निवासी शालू, भोपुरा निवासी किरण देवी, साहिबाबाद निवासी निवासी शकिला ने बताया कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी राशन कार्ड, आय और जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र नहीं बन पाते हैं। ऐसे में कई-कई दिन चक्कर लगाना पड़ता है।

 

लखनऊ से सर्वर डाउन होने की वजह से गाजियाबाद में भी सर्वर डाउन हो गया है। इसकी वजह से रोजाना एक काउंटर पर 20 से 25 राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं और जल्द ही सर्वर को भी ठीक कराया जा रहा है।
-करण कुमार चौहान, सेंटर इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed