{"_id":"5e2b32d68ebc3e4b425e1191","slug":"news-ghaziabad-ghaziabad-news-gbd192908387","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में आठ एकड़ में झील, 20 एकड़ में पार्क, बनेगा नया पिकनिक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में आठ एकड़ में झील, 20 एकड़ में पार्क, बनेगा नया पिकनिक स्पॉट
विज्ञापन
news ghaziabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में आठ एकड़ में झील, 20 एकड़ में पार्क, बनेगा नया पिकनिक स्पॉट
गाजियाबाद। साल के अंत तक शहरवासियों को नए पिकनिक स्पॉट की सौगात मिलेगी। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के ठीक पीछे नगर निगम की खाली जमीन पर आठ एकड़ में झील और 20 एकड़ में पार्क विकसित होगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना में जीडीए के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रोजेक्ट पर आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे। योजना को नगर निगम की ओर से पहले एनओसी जारी की जाएगी। फिर नगर निगम बोर्ड की मंजूरी के बाद जीडीए काम शुरू करेगा।
झील के साथ पार्क का ले-आउट जीडीए उद्यान अनुभाग ने तैयार कर नगर निगम को सौंप दिया है। पार्क में फुटपाथ (वॉकिंग ट्रैक), बेंच, छोटे-बड़े आकर्षक पौधे, लैंड स्केपिंग के साथ लाइट लगाई जाएंगी। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीडीए के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। झील और पार्क को विकसित करने के लिए नगर निगम से भी सुझाव लिए जाएंगे। अभी तक जीडीए की ओर से तैयार ले-आउट में पार्क के बीचों बीच करीब चार एकड़ में पक्के की जगह एक कच्ची झील का प्रस्ताव था। झील का एरिया बढ़ाकर आठ एकड़ किया जा सकता है।
पार्क के चारों ओर वॉकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा। इस वॉकिंग ट्रैक को मजबूती प्रदान करने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स के छोटे ब्लॉक का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्क के कैला भट्ठा साइड वाली दीवार के बराबर बड़े पेड़ लगाए जाएंगे। जबकि बाकी जगह आकर्षक सुंदर छोटे पौधों का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्क को आकर्षक लुक देने के लिए लैंड स्केपिंग भी की जाएगी। पार्क पर भले ही जीडीए की ओर से विकास कार्य किए जाएं, लेकिन स्वामित्व नगर निगम का ही होगा।
विज्ञापन
राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत महामाया स्टेडियम के पीछे झील और पार्क विकसित किया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। नगर निगम से एनओसी मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए