फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Newlywed woman dies under suspicious circumstances; marriage took place just five months ago.

Ghaziabad News: संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, पांच महीने पहले ही हुई थी शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman dies under suspicious circumstances; marriage took place just five months ago.
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम खानपुर जपती में शनिवार शाम को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने पुलिस को फंदा लगाकर जान देने की बात कही हैं। करीब पांच महीने पहले ही विवाह होने की बात सामने आई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि महिला का अपने ससुराल पक्ष से पारिवारिक विवाद की बात भी कही गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिवानी (23) मूल रूप से कन्नौज के गांव भूड़पुरवा की रहने वाली थीं और ऋतिक के साथ शादी के बाद से यहां पर किराये के मकान में रहती थीं। ऋतिक पास की ही एक कंपनी में काम करता है। शिवानी का विवाह रितिक के साथ 30 अप्रैल 2026 को हुआ। एसीपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता को फंदा लगा दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एसीपी का कहना है कि लोनी पुलिस 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों से भी बातचीत कर रही है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed