फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Newly married woman fell from the terrace, family accused of murder

Ghaziabad News: छत से गिरी नवविवाहिता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman fell from the terrace, family accused of murder
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के न्यू इंद्रप्रस्थ विहार कॉलोनी में सोमवार रात छत से गिर कर घायल हुई महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जिला बदायूं के गढ़िया थाना जरीफनगर में रहने वाले बाल किशन ने अपनी बेटी शशि 24 की शादी 27 नवंबर को लोनी के न्यू इंद्रप्रस्थ विहार कॉलोनी में रहने वाले संदीप उर्फ मोनू के साथ की थी। संदीप दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार रात शशि मकान की पहली मंजिल से नीचे गिर गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने शशि को लोनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर शशि को दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने शशि को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शशि के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत देकर दहेज की मांग पूरी न होने पर छत से धक्का देकर हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




जमीन गिरवी और भैंस बेच कर की शादी

शशि के पिता बाल किशन ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने शशि की शादी में अपनी हैसियत से बढ़ कर खर्च किया था। शादी के लिए उनके पास रुपये नहीं थे। उन्होंने शशि की शादी करने के लिए अपनी 100 गज की जमीन गिरवी रखी थी। उनके पास भैंस थी। उन्होंने भैंस को भी बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल थैलेसीमिया के मरीज की जांच करते चिकित्सक।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल थैलेसीमिया के मरीज की जांच करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed