फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Newly married woman dies due to electric shock in Hapur Garh

काल बनकर आई 'बिजली': हापुड़ में आठ माह की दुल्हन की करंट से मौत, परिजनों ने किया रोड जाम; पुलिस से की मांग

Thu, 10 Oct 2024 08:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 08:47 PM IST
सार

हापुड़ में करंट से नवनिवाहिता की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया है। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Newly married woman dies due to electric shock in Hapur Garh
परिजनों ने किया रोड जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के मोहल्ला राजीव विहार में बृहस्पतिवार सुबह दूध मथनी मशीन से करंट लगने से नवविवाहिता छवि शर्मा (25) की मौत हो गई। हालांकि इससे पहले परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पोस्टमार्टम न कराने की मांग को लेकर परिजनों ने गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार के त्रिवेद ने बताया कि उसकी पुत्री छवि की पिछली 18 फरवरी को थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी विक्रांत के साथ हुई थी। दादी की तबीयत खराब होने के कारण दो अक्तूबर को छवि मायके रहने के लिए आई थी। बृहस्पतिवार सुबह वह बिजली की मशीन से दूध चला रही थी। इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया और वह बेसुध होकर जमीन पर पड़ी मिली। परिजन उसे आनन फानन में गढ़ रोड फ्लाईओवर के नीचे स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की और मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजन शव को घर ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करनी शुरू कर दी। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर अड़ गए। गुस्साए परिजनों ने पुलिसकर्मियों से नौकझोंक करते हुए गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 मिनट बाद पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में उन्हें समझा दिया गया। जिसके बाद सभी वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed