फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Newly appointed office-bearers of the Rashtriya Sainik Sanstha took the oath.

Ghaziabad News: राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed office-bearers of the Rashtriya Sainik Sanstha took the oath.
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई का अधिष्ठापन समारोह शिवपुरी में संपन्न हुआ। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों की शपथ ली, साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संस्था के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, शिक्षा विंग के जिला अध्यक्ष गुलशन त्यागी, स्पोट्र्स विंग के नजिला अध्यक्ष पुनीत शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (वीर चक्र) द्वारा प्रेषित नियुक्ति-पत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


मंच से प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने कहा कि संगठन की नई टीम समाज सेवा, राष्ट्रहित और संगठन विस्तार के नए आयाम स्थापित करेगी। अध्यक्षता जिला संरक्षक नरेंद्र त्यागी ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव मुकेश प्रजापति ने किया। सुमन त्यागी, चौधरी मनवीर सिंह ने विचार रखे। नानकचंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था का उद्देश्य केवल सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान करना नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा, नैतिकता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाना भी है। कवि विकास विजय त्यागी व कवि अवनीत समर्थ ने भी सैनिकों के सम्मान में कविताएं पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शशांक मुनि त्यागी, हरिराज सिंह, मुकुल कुमार त्यागी, निखिल त्यागी, मुकेश प्रजापति, श्याम वर्मा, ऋषिपाल प्रजापति, राजकुमार वर्मा, दीपचंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed