फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New villages will be included in GDA limits

Ghaziabad News: जीडीए की सीमा में शामिल होंगे नए गांव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
New villages will be included in GDA limits
गाजियाबाद। जीडीए की 168वीं बोर्ड बैठक मंगलवार को मेरठ में होगी। बैठक में प्राधिकरण के विकास क्षेत्र के विस्तारीकरण समेत 14 प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

मधुबन-बापूधाम योजनाो प्रभावित 762 किसानों को छह फीसदी के हिसाब से विकसित भूखंड देना, दिल्ली-मेरठ व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे बसे जिले के 61 गांवों को शामिल करने, 35 साल पहले बने तुलसी निकेतन के जर्जर आवासों को तोड़कर आवंटियों को नया भवन देने का प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही भू-उपयोग परिवर्तन का भी प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किया गया है। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र विस्तारीकरण की योजना बनाई गई है। नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे डासना से मेरठ की सीमा के बीच बसे 32 गांव और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे 29 गांवों के प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में शामिल करने के लिए प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें चार गांव गाजियाबाद तहसील और 57 गांव मोदीनगर तहसील में आते हैं। इन गांवों के शामिल होने से क्षेत्र का जहां सुनियोजित विकास होगा वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों को भी विकास की रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed