{"_id":"6a9b2040c6030da957032d30","slug":"new-swine-flu-patient-detected-count-rises-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-969656-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज मिला, सख्या हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज मिला, सख्या हुई
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज मिला है। अगस्त से लेकर अभी तक इन मरीजों की संख्या 40 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। 19 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए संयुक्त जिला अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। किट मिलने के बाद पिछले दो दिनों से जांच की जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में फीवर क्लीनिक भी शुरू कर दिया गया है। बुखार के लक्षण वाले सभी मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है और स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर उनकी जांच कराई जा रही है। यह व्यवस्था एमएमजी में भी चल रही है और इसके लिए यहां अलग से वार्ड तैयार किया गया है।
एमएमजी के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों का पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है। संभावित मरीजों को दवाओं सहित जांच की सुविधा भी प्राथमिकता तौर पर दी जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि लगभग सभी इलाकों से एकाध मरीज मिल रहे हैं और स्थिति सामान्य है। लोगों को से अपील की जा रही है कि वह मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। खुद में अगर लक्षण दिखें तो बाहर ना निकलने अगर जरूरत हो तो मास्क लगाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। ब्यूरो