{"_id":"6812796e943e3fad4f0eca69","slug":"new-sewer-line-will-be-laid-under-indirapuram-development-plan-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-4419-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंदिरापुरम विकास प्लान के तहत बिछाई जाएंगी नई सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंदिरापुरम विकास प्लान के तहत बिछाई जाएंगी नई सीवर लाइन
विज्ञापन
साहिबाबाद। इस बार मानसून में इंदिरापुरम में सीवर न उफने इसके लिए नगर निगम ने अभी से काम शुरू कर दिया है। इंदिरापुरम विकास प्लान के तहत नई सीवर लाइन बिछाने का काम जल्द ही शुरू किया जाने वाला है। इस योजना के तहत न सिर्फ सीवर लाइनों की मरम्मत के कार्य पर जोर दिया जाएगा। बल्कि तीन नई सीवर लाइन बिछाने का काम भी किया जाना है।
जलकल विभाग, महाप्रबंधक, केपी आनंद ने बताया कि इंदिरापुरम के नगर निगम को हस्तांतरण के बाद से ही नगर निगम लगातार इंदिरापुरम की सीवर और सड़कों की समस्या को सुलझाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन बिछाने का यह काम लगभग पांच करोड़ की लागत से किया जाना है। इस प्लान के तहत तीन नई सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल आने वाला मानसून इंदिरापुरम को जलमग्न कर देता है। ऐसे में मानसून के प्रकोप का असर इस बार इंदिरापुरम को ना झेलना पड़े इसके लिए नगर निगम ने अधिक जलमग्न होने वाले एरिया को बांटा है। और प्राथमिकता देते हुए करीब तीन जगहों पर सीवर लाइन बिछाने की योजना बनाई है।
इस योजना के तहत 400,700 और 1000 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। यह सीवर लाइन स्वर्ण जयंती पार्क, सैंट टेरेसा स्कूल, ग्रीन विस्टा के पास बिछाई जाने वाली है। उन्होंने कहा कि यह वो क्षेत्र हैं जहां पर मानसून के समय हल्कि सी बारिश भी काफी अधिक जलभराव का कारण बन जाती है। ऐसे में यहां पर सीवर लाइन बिछ जाने से मानसून में होने वाली बारिश से लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सीवर लाइन बिछाने का यह काम मानसून आने से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मानसून से पहले सीवर लाइन बिछाने के दावे में कई चुनौतियां
इंदिरापुरम में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए और लोगों की जलभराव की समस्या को हल करने के लिए नगर निगम मानसून से पहले सीवर लाइन बिछाने का दावा कर रहा है। लेकिन धरातल की स्थिति कुछ और ही है। सीवर लाइन बिछाने के काम का टेंडर अभी तक नहीं हो पाया है। टेंडर पास होने की प्रक्रिया भी काफी लंबी होती है। और मानसून आने में लगभग तीन महीने का समय ही शेष है। ऐसे में यह दावा करना की मानसून से पहले काम को पूरा कर लिया जाएगा काफी चुनौतियों से भरा हुआ है।