{"_id":"6621017ab7d1ca138f08e996","slug":"new-delhi-dibrugarh-rajdhani-express-stood-still-for-20-minutes-due-to-brake-jam-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में टला हादसा: राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक हुए जाम, धुआं देख यात्री घबराए, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में टला हादसा: राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक हुए जाम, धुआं देख यात्री घबराए, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
Thu, 18 Apr 2024 04:49 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:49 PM IST
सार
ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार यात्री ट्रेन से उतकर रेलवे लाइन पर आ गए। ट्रेन में सवार कर्मचारी और आरपीएफ के जवान भी बोगी पर पहुंचे। कर्मचारियों ने खामी को ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में ब्रेक जाम होने से धुंआ उठने लगा। ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर ब्रेक की मरम्मत की गई और करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली से चलकर राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार दोपहर डिब्रूगढ़ जा रही थी। जैसे ही ट्रेन दोपहर करीब 12.40 बजे हापुड़ पहुंची तो ट्रेन की बोगी के ब्रेक में लगी रबड़ जलने से धुंआ उठने लगा और वैक्यूम ब्रेक जाम हो गई। ट्रेन चालक ने धुआं उठता देख रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
धुआं उठता देख और बिना स्टॉपेज की ट्रेन के अचानक रुक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार यात्री ट्रेन से उतकर रेलवे लाइन पर आ गए। ट्रेन में सवार कर्मचारी और आरपीएफ के जवान भी बोगी पर पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने ब्रेक में लगी रबड़ को बदलकर ब्रेक व पहिए को ठीक किया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, इसके बाद ब्रेक ठीक होने पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि ब्रेक जाम होने के कारण ट्रेन में थोड़ा धुआं निकला था, जिसे ट्रेन में सवार कर्मचारी ने ठीक कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।