फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New Delhi Dibrugarh Rajdhani Express stood still for 20 minutes due to brake jam

हापुड़ में टला हादसा: राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक हुए जाम, धुआं देख यात्री घबराए, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

Thu, 18 Apr 2024 04:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार यात्री ट्रेन से उतकर रेलवे लाइन पर आ गए। ट्रेन में सवार कर्मचारी और आरपीएफ के जवान भी बोगी पर पहुंचे। कर्मचारियों ने खामी को ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
New Delhi Dibrugarh Rajdhani Express stood still for 20 minutes due to brake jam
प्लेटफार्म पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में ब्रेक जाम होने से धुंआ उठने लगा। ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर ब्रेक की मरम्मत की गई और करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार दोपहर डिब्रूगढ़ जा रही थी। जैसे ही ट्रेन दोपहर करीब 12.40 बजे हापुड़ पहुंची तो ट्रेन की बोगी के ब्रेक में लगी रबड़ जलने से धुंआ उठने लगा और वैक्यूम ब्रेक जाम हो गई। ट्रेन चालक ने धुआं उठता देख रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


धुआं उठता देख और बिना स्टॉपेज की ट्रेन के अचानक रुक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार यात्री ट्रेन से उतकर रेलवे लाइन पर आ गए। ट्रेन में सवार कर्मचारी और आरपीएफ के जवान भी बोगी पर पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने ब्रेक में लगी रबड़ को बदलकर ब्रेक व पहिए को ठीक किया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, इसके बाद ब्रेक ठीक होने पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि ब्रेक जाम होने के कारण ट्रेन में थोड़ा धुआं निकला था, जिसे ट्रेन में सवार कर्मचारी ने ठीक कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed