फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nepal's youth was beaten to death with sticks 20 steps away from the police post

Ghaziabad News: पुलिस चौकी से 20 कदम दूर डंडों से पीटकर नेपाल के युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nepal's youth was beaten to death with sticks 20 steps away from the police post
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र की शहीदनगर पुलिस चौकी से महज 20 कदम दूर दोस्त ने रविवार सुबह डंडे से पीट-पीटकर नेपाल के युवक की हत्या कर दी। पुलिस चौकी के निकट हत्या जैसी संगीन वारदात होने से पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पुलिस शराब पीने के बाद झगड़े में हत्या होने की बात कहकर अपनी नाकामी पर पर्दा डाल रही है।शहीदनगर पुलिस चौकी के बराबर में खाली मैदान और सामने काफी दुकानें हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे दुकानदारों ने पुलिस को मैदान में नेपाल के युवक के बदहवास पड़े होने की सूचना दी। युवक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। खून निकल रहा था। पुलिस युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। लोगों से पूछताछ में मृतक का नाम बहादुर पुत्र कालू थापा निवासी महेंद्रनगर नेपाल पता चला है। परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल साहिबाबाद में उसके कमरे, मकान का पता नहीं लग सका है। वह अपने दोस्त संतोष के साथ मजदूरी करता था। शहीद नगर स्थित लेबर चौक से काम की तलाश में आए थे। वहां दोनों शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान संतोष ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अभी संतोष के घर परिवार का पता नहीं चला है।
विज्ञापन






सीसीटीवी से कर रही जांच



घटनास्थल के सामने दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने कैमरा चेक किया, जिसमें बहादुर एक युवक के साथ दिखाई दे रहा है। पुलिस को शक था कि आरोपी युवक नशा करने के बाद किसी पार्क आदि में लेट गया होगा। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीम आसपास के पार्कों में भेजी। टीम दिन भर आरोपी की तलाश करती रहीं।
विज्ञापन







सिर में चोट से मौत की संभावना

पुलिस के मुताबिक युवक के सिर पर डंडे के सात से आठ वार किए हैं। रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने सिर में चोट लगने से मौत होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed