{"_id":"66775dbc2bbab398dc03bfc7","slug":"neither-drain-nor-culvert-was-built-the-secretary-withdrew-the-money-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-403866-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: न नाली बनी न पुलिया, सचिव ने निकाल लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: न नाली बनी न पुलिया, सचिव ने निकाल लिए रुपये
विज्ञापन
गाजियाबाद। गांव की सड़क पर मिट्टी का भराव कम किया गया और अधिक मिट्टी का भराव बताकर रुपये निकाल लिए गए। यह शिकायत मोदीनगर के बेगमाबाद बुढ़ाना के पूर्व प्रधान ने शासन से की है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि सचिव ने धोखाधड़ी से उनके हस्ताक्षर करा लिए और ग्राम निधि से रुपये निकाल लिए। इस मामले में सीडीओ अभिनव गोपाल ने जांच बैठा दी है।
पूर्व प्रधान हरपाल सिंह का आरोप है कि आईजीआरएस पर की गई शिकायत की डीपीआरओ ने गलत आख्या दी है। उन्होंने अपनी शिकायती पत्र में यह लिखा है कि वर्ष 2022 में ग्राम के रास्तों पर नाली और पुलिया का निर्माण बताया गया लेकिन गांव में कही भी नाली और पुलिया नहीं बनी है लेकिन उसकी राशि निकाल ली गई। इंटरलॉकिंग टाइल्स, हैंडपंप के मरम्मत के नाम पर भी रुपये निकाले गए हैं लेकिन ग्राम पंचायत में न तो हैंडपंप है और न ही वाटर कूलर की मरम्मत का कार्य हुआ है। वर्ष 2022 में कराए गए विकास कार्यों में हुए फजीवाड़े की शिकायत पहले जिलाधिकारी और सीडीओ से भी की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है लेकिन अभी तक सचिव की तरफ से दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।