फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbors not letting him live man consumed poison after writing in ghaziabad

सुशांत सह न सका अत्याचार: पड़ोसी जीने नहीं दे रहे... लिखकर खा लिया जहर, घर से निकलना भी हो गया था दुश्वार

Sun, 07 Apr 2024 10:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2024 10:17 PM IST
सार

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए राजकुमारी ने बताया कि मुरादनगर के असालतनगर का सुशांत कुमार उनके पास पिछले छह साल से रहता था। सुशांत व उनके बीच गुरु व शिष्य वाला रिश्ता था। उनके पड़ोसी सरदारजी, श्रवण यादव, श्रवण के बेटे उनको लंबे समय से परेशान करते आ रहे थे।

विज्ञापन
Neighbors not letting him live man consumed poison after writing in ghaziabad
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित कविनगर में परिचित बुजुर्ग महिला राजकुमारी शर्मा (69) के पास रह रहे 49 वर्षीय व्यक्ति सुशांत ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति का कमरे में सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने पड़ोसियों पर जीने नहीं देने का आरोप लगाया। मामले में राजकुमारी की शिकायत पर पुलिस ने सरदारजी, श्रवण यादव व उसके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए राजकुमारी ने बताया कि मुरादनगर के असालतनगर का सुशांत कुमार उनके पास पिछले छह साल से रहता था। सुशांत व उनके बीच गुरु व शिष्य वाला रिश्ता था। उनके पड़ोसी सरदारजी, श्रवण यादव, श्रवण के बेटे उनको लंबे समय से परेशान करते आ रहे थे। आरोपी उनके घर में तरह-तरह की गैस छोड़ते थे और कई बार उनके घर में केमिकल का छिड़काव कर दिया। हाल में छत पर चढ़कर तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने उनका घर से निकलना भी दुश्वार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से सुशांत परेशान हो गया और उसने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद सुशांत ने राजकुमारी के पैर छुए और कहा कि वह उनके आखिरी बार पैर छू रहा है। उपचार के लिए वह उनको लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सुशांत को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

सुशांत के कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पड़ोसियों के बारे में लिखा कि वह उनको जीने नहीं दे रहे हैं। इससे ज्यादा वह बर्दाश्त नहीं कर सकता इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी। विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed