{"_id":"673a4cf241f6d42fa20efcd4","slug":"neighbors-attacked-for-protesting-against-playing-dj-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-512628-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डीजे बजाने के विरोध पर पड़ोसियों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डीजे बजाने के विरोध पर पड़ोसियों पर किया हमला
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गांव में वृद्घा की मौत का शोक मना रहे परिवार पर पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। हमले में रजनीश कुमार सहित अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रजापुर निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी मां का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। देर शाम परिवार और आसपास के लोग भी घर में बैठकर शोक मना रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ने तेज आवाज में डीजे बजा दिया। परिवार ने डीजे बजाने का विरोध किया। आरोप है कि पड़ोसी विशाल चौधरी, बोबी, सूरज, अमर सिंह उर्फ कालू व अन्य लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। रजनीश का सिर फट गया और नाक टूट गई। पीड़ित ने आरोपियों पर घर में बैठी महिलाओं से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही आरोपी अमर चौधरी, हर्ष चौधरी और विशाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।