फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighboring shopkeeper arrested on charges of rape after molesting a minor

Ghaziabad News: नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी दुकानदार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Neighboring shopkeeper arrested on charges of rape after molesting a minor
कौशांबी। थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में 14 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार सुबह पड़ोसी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से इधर-उधर भाग कर छिप रहा था। नाबालिग की मां ने पुलिस को छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। जांच में दुष्कर्म की बात सामने आने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि झांसी के बढ़ौली में रहने वाला 26 साल का युवक थानाक्षेत्र में मोमोज की दुकान लगाता है। उसके खिलाफ महिला ने शिकायत दी थी कि दो अप्रैल को वह किसी काम से बाहर गई थीं। इस बीच आरोपी ने घर मेंं उनकी 14 साल की बेटी को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ की। जब वह घर पहुंचीं तो दरवाजा खटखटाने पर वह उन्हें धक्का देकर भाग गया था। बेटी से पूछने पर उसने छेड़छाड़ की बात कही थी। वह तुरंत कौशांबी थाने गईं और पुलिस को छेड़छाड़ की शिकायत दी। महिला पुलिसकर्मी ने जब किशोरी से बात की तो उसने दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया तो उसने बचने के लिए नंबर बंद कर दिया था। इतना ही नहीं, आरोपी यहां से कमरा खाली करके भागने की फिराक में था। शुक्रवार को उसकी लोकेशन इलाके में मिलते ही पुलिस टीम ने उसे धरदबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेजने से पहले उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed