{"_id":"68b1f4c57dc91abc390e09d4","slug":"neighboring-father-and-sons-attacked-each-other-in-a-dispute-over-dogs-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-709738-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कुत्तों को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पिता-पुत्रों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कुत्तों को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पिता-पुत्रों ने किया हमला
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित मोरटी गांव में रहने वाली चांदनी ने पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्रों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मोरटी गांव निवासी चांदनी पत्नी कमल सिंह ने गंगा प्रसाद, आकाश और अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चांदनी के अनुसार 26 अगस्त को करीब नौ बजे उनका ट्रस्ट स्टेडियम ग्राउंड पर पड़ोसी से कुत्तों को लेकर विवाद हो गया। बताया कि पड़ोसी ने काफी कुत्ते पाल रखे हैं जो उन्हें परेशान करते हैं। इसको लेकर जब महिला ने विरोध किया तो उपरोक्त तीनों ने उनके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। एसीपी ने बताया कि चांदनी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।