{"_id":"6abacc1b2627db0afa0178d0","slug":"neighboring-couple-accused-of-pelting-stones-at-women-and-children-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24702-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पड़ोसी दंपती पर बच्चों और महिलाओं पर पथराव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पड़ोसी दंपती पर बच्चों और महिलाओं पर पथराव का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। मंडोला विहार स्थित सपना-2 एन्क्लेव में घर के बाहर खड़े बच्चों और महिलाओं पर पथराव के आरोप में पीड़ित सुबोध बंसल ने पड़ोसी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि दंपती ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने दी है। ट्रोनिका थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुबोध बंसल ने बताया कि 25 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी रिंकी बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए घर के बाहर खड़ी थीं। उसी दौरान दूसरी मंजिल पर रहने वाली डिम्पल पत्नी नवरंग त्यागी ने कथित तौर पर ऊपर से उनकी पत्नी, बच्चों और पड़ोस की महिला व उसके बच्चे पर पथराव कर दिया। सभी ने भागकर जान बचाई। आरोप है कि रिंकी ने पत्थर फेंकने का कारण पूछा तो डिम्पल गाली-गलौज करने लगी। इसी दौरान उनके पति नवरंग त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित सुबोध का आरोप है कि महिला पहले भी उनके घर की तरफ कूड़ा, बोतलें और पानी फेंकती रही हैं। घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।