फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor and his associates beat young man badly he suffered serious head and eye injuries police took action

गाजियाबाद: पड़ोसी और उसके साथियों ने युवक को जमकर पीटा, सिर और आंख में आई गंभीर चोट, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Sun, 06 Sep 2026 06:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 06:47 PM IST
सार

गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लूगढ़ी में घर से बुलाकर युवक के साथ पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह से मारपीट की। पीड़ित के सिर और आंख में गम्भीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी आंख तक नहीं खुल पा रही है।

विज्ञापन
Neighbor and his associates beat young man badly he suffered serious head and eye injuries police took action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लूगढ़ी में घर से बुलाकर युवक के साथ पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह से मारपीट की। पीड़ित के सिर और आंख में गम्भीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी आंख तक नहीं खुल पा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र के गांव कल्लूगढ़ी निवासी इरशाद पुत्र बाबूखाँ ने थाना मसूरी को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि 3 सितंबर को उनका भान्जा नाजिम उनके घर आया हुआ था। अगले दिन,चार सितंबर को रात लगभग 8 बजे उनका पड़ोसी सम्मी पुत्र बाबू उनके भान्जे नाजिम को घर से बुलाकर अपने साथ लेकर गया। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी कहासुनी के चलते सम्मी ने अपने साथी आकिल, मुबारक और राहुल को मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर नाजिम के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में नाजिम के सिर और आंख पर गम्भीर चोटें आई हैं। मारपीट के कारण उसकी आंख में इतनी ज्यादा सूजन और चोट है कि वह खुल भी नहीं पा रही है। आरोप है कि जब उन्होंने इस घटना का विरोध किया और आरोपियों के घर जाकर शिकायत की, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मामा इरशाद अली पुत्र बाबू खान निवासी कल्लूगढ़ी ने मसूरी थाना पुलिस से लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी सम्मी, आकिल, मुबारिक व राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed