{"_id":"677c2cfd73117bd820086cfd","slug":"nehru-yuva-kendra-defeated-hm-academy-by-186-runs-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-547318-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नेहरू युवा केंद्र ने 186 रन से एचएम अकादमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नेहरू युवा केंद्र ने 186 रन से एचएम अकादमी को हराया
विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में चल रहे 42वें नेहरू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एचएम क्रिकेट अकादमी और नेहरू युवा केंद्र के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में नेहरू युवा केंद्र ने 186 रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर नेहरू युवा केंद्र की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 301 रन बनाए। सक्षम राय ने 87, हार्दिक चौधरी ने 62 और हर्षित प्रताप ने 38 रन बनाए। विरोधी टीम से दक्ष पाल ने तीन, मयंक राज और अर्जुन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचएम अकादमी की टीम 25.3 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पर्व पांडेय और अर्जुन शर्मा ने 24-24 रन का योगदान दिया। नेहरू युवा केंद्र से गेंदबाजी में सचिन यादव ने छह और हार्दिक ने तीन विकेट लिए। हार्दिक चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।